क्या पिग फार्मिंग एक नुक्सान वाला व्यवसाय है ? दोस्तों, वैसे तो पिग फार्मिंग एक अच्छे प्रॉफिट को देने वाला व्यवसाय माना जाता है और भारत में पिग फार्म बहुत बड़े पैमाने पर शुरू हुए लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि पिग फार्म शुरू होने के डेढ़ से दो सालों के अंदर बंद भी बहुत बड़े पैमाने पर हुए है। ऐसी स्थिति किसी एक राज्य में नहीं बल्कि लगभग उत्तर भारत के सभी राज्यों में देखि गई है। वैसे तो पिग्स की डिमांड और सप्लाई में जमीन आसमान का अंतर है आज 2021 में भी, लेकिन फिर भी इस सेक्टर में उतनी तरक्की नहीं हो सकी जिसकी उम्मीद लगाकर हम सभी लोग बैठे हुए थे। जब हमने अपने अनुभव और बहुत से किसान भाइयों से उनके अनुभव लिए तो पाया कि इस पिग फार्मिंग बिजनेस में असफलता के कई कारन रहे, जोकि विस्तार से नीचे बताये जा रहे हैं। इन बताये हुए कारणों को अगर कोई नया फार्मर अपने ध्यान में रखे तो वह शायद फेल नहीं होगा, पिग फार्मिंग में फेल होने के कारण ( FAILURE REASONS OF PIG FARMING IN INDIA) गलत प्रोजेक्ट कॉस्ट। पिग फार्मिंग को पार्ट टाइम बिजनेस समझना। लेबर की समस्या।...