कैसे शुरू करें शूकर पालन / पिग फार्मिंग दोस्तों , अगर आप आज की तारीख में पिग फार्मिंग / शूकर पालन को शुरू करना चाहते हैं तो आजका ब्लॉग आप ही के लिए है। इस ब्लॉग में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि पिग फार्म की शुरुआत करते समय आप किन गलतियों को करने से बचें , कई बार पूरी जानकारी न हो पाने की बजह से भी बहुत सारे किसान भाइयो को बड़ा नुक्सान उठाना पड़ता है। नए पिग फार्म को शुरू करते वक्त जिन बातो का मुख्यरूप से ध्यान रखना चाहिए , निम्न हैं। लीगल फॉर्मेलिटीज। सही जगह का चुनाव करना। सही शेड का निर्माण। ड्रेनेज की व्यवस्था। नस्ल का चुनाव। राशन / फीड। १. लीगल फॉर्मेलिटीज ( जरुरी कागज़ात ) फार्म को शुरू करने से पहले आप अगर नीचे लिखे प्रमाण पत्र आदि बनवा लेते हैं तो आपको भविष्य में अनावश्यक परेशानियों को नहीं झेलना पड़ेगा। अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) [नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट] - यह प्रमाण पत्र आपकी जमीन जिस ग्राम पंचायत / नगर पंचायत / गाँव में आती होगी , वहां का प्रधान/सरपंच/चेयरमेन अपने लेटर हेड पर बनाकर देगा। प्रशिक्षण प्र...