Skip to main content

भरपूर दूध उतारने का तरीका

 पिग फार्मिंग में दूध उतरने की समस्या / सोया खली का न मिल पाना  

पिग फार्मिंग करने वाले बहुत सारे फार्मर कई बार ब्रीडिंग करते समय कई तरह की समस्याओं में घिरे रहते हैं जैसे कि ... 
  • दूध की पूरी मात्रा का न उपलब्ध होना। (मादा में दूध की कमी)
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोया खली का न मिल पाना। 
  • दूध पिलाते समय मादा शुकर का अत्यधिक कमजोर हो जाना। 
  • सही समय पर हीट पर न आना। 
  • कमजोर बच्चे पैदा करना। 



ये सारी समस्याएं बहुत ही आम समस्या हैं जिन्हे लगभग सभी पिग फार्मर्स ने कभी न कभी देखा ही होता है। जब हम भी नए फार्मर थे तब ये सभी समस्यायें कभी न कभी हमने भी झेली थी। यदि आप भी चाहते हैं कि आपके फार्म पर मादाओं को दूध कम उतरने की समस्या न आये तो आप नीचे लिखी बातों का ध्यान रखें। 


बिनोला खली (कॉटन सीड केक)


          ( कॉटन सीड )


दूध उतरने की समस्या को हमेशा के लिए अलविदा कहने के लिए आप सभी को प्रोटीन के लिए फीड में सोया खली की जगह बिनोला खली का इस्तेमाल करना है , जेस्टेशन पीरियड में कितना प्रतिशत मिलाया जाय फिर मिल्क लैकटेटिंग टाइम में फेरोवर फीड में बिनोला खली का इस्तेमाल कैसे और कितना करना है यह नीचे फीड फोर्मुलेशन में बताया गया है।  
ब्रीडर फीड में हम पिछले डेढ़ सालों से सोया खली की जगह  बिनौला खली (कॉटन सीड केक) का इस्तेमाल कर रहे हैं और हमें कभी भी दूध न उतरने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। 


यदि हम बिनौला खली के न्यूट्रिशनल वैल्यूज की बात करें तो 49 प्रतिशत क्रूड प्रोटीन, 367 कैलोरी प्रति 100 ग्राम , पोटेशियम 1869 ग्राम 100 ग्राम, सोडियम 37 मिली ग्राम प्रति 100 ग्राम बिनोला खली (कॉटन सीड केक) में  पाई जाती है और वसा (फैट) की मात्रा भी इसमें बहुत बढ़िया मात्रा में पाई जाती है जोकि हर तरह से हमारी मादाओं के लिए दूध पिलाते समय अनुकूल है। 

बिनोला खली को इस्तेमाल करने से कभी नहीं होगी दूध उतरने में कोई भी समस्या आप भी अपने फेरोवर फीड में 20 प्रतिशत बिनोला खली (कॉटन सीड केक) का इस्तेमाल कर सकते हैं और प्रेग्नेंसी / गरभवस्था के दौरान आप 10 किलो बिनोला खली (कॉटन सीड केक) प्रति क्विंटल के हिसाब से मिला सकते हैं। 

दूध पिलाते समय सबसे ज्यादा ध्यान  मादा की फीड पर ही देना चाहिए और लिटर साइज़ के हिसाब से मादा साउ का फीड बढ़ा देना चाहिए। यदि आपकी मादा का लिटर साइज 10 का है तो प्रति पिगलेट 250 ग्राम फीड बढ़ा देनी चाहिए। 

उदाहरण के लिये यदि आपकी साउ ने 10 पिग्लेट्स दिये तो आपको 10 पिग्लेट्स x  250 ग्राम फीड = 2.5 किलोग्राम फीड बढ़ा देनी चाहिए।  अब आपको 2 किलो + 2.5 किलो = 4.5 किलो (लगभग ) प्रतिदिन देनी चाहिए। इस फीड में फाइबर की मात्रा कम ही होनी चाहिए। साथ में मादा को फीड से अलग 20 ग्राम मिनरल मिक्सचर सुबह और 20 ग्राम मिनरल मिक्सचर शाम को देना चाहिए। 



ब्रीडर फीड फार्मूला :
  • सफ़ेद नमक        -            500 ग्राम 
  • काला नमक        -             500 ग्राम  
  • ज़िंक सल्फेट       -            100 ग्राम 
  • फेरस सल्फेट      -            100 ग्राम 
  • मीठा सोडा          -            300 ग्राम 
  • मिनरल मिक्सचर -           1.5 किलोग्राम     ( सी-लाइफमिन गोल्ड) 
  • बिनोला खली       -            10 किलोग्राम    (कॉटन सीड केक) 
  • सीरा (मोल्हेसिस) -             05 किलोग्राम 
  • जौ / किनकी        -            25 किलोग्राम  
  • मक्का / गेंहू          -           40 किलोग्राम 
  • गेंहू की चोकर       -            17 किलोग्राम
  •  कुल                     =          100 किलोग्राम 

फेरोवर फीड फार्मूला :
  • सफ़ेद नमक        -            500 ग्राम 
  • काला नमक        -             500 ग्राम  
  • ज़िंक सल्फेट       -            100 ग्राम 
  • फेरस सल्फेट      -            100 ग्राम 
  • मीठा सोडा          -            300 ग्राम 
  • मिनरल मिक्सचर -            1.5 किलोग्राम  ( सी-लाइफमिन गोल्ड) 
  • सीरा (मोल्हेसिस) -            05 किलोग्राम 
  • बिनोला खली       -            20  किलोग्राम  (कॉटन सीड केक) 
  • किनकी/राईस पोलिश -     20  किलोग्राम  
  • मक्का / गेंहू          -           42  किलोग्राम 
  • गेंहू की चोकर       -           10 किलोग्राम
  •  कुल                     =          100 किलोग्राम 
बिनोला खली बहुत ही आसानी से बाजार में सभी जगह उपलब्ध है. लगभग रु 3300 - 3400 प्रति क्विंटल के हिसाब से। हम श्री करन अग्रवाल (मो. 7055551264) अनूपशहर से बिनोला खली खरीद रहे हैं। 

                                                                    बहुत धन्यवाद। 
                                                            


                                                                       गौड़ एग्रो 
                                                              बुलंदशहर - उत्तरप्रदेश 
                                                            मोबाइल नं - 09761491000 







अभी इस ब्लॉग में केवल ड्राई फीड की जानकारी दी गई है, जोकि हमारे अपने फार्म के अनुभवों के आधार पर बनाई गई है। किसी भी प्रकार से आप इसके इस्तेमाल के लिए बाध्य नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं। 









   


Comments

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

HOW TO START PIG FARM IN INDIA

Hello Guys, We "Gaur Agro Farm" from Distt. Bulandshahr (Uttar Pradesh). We are running a pig farm in Distt. Bulandshahr with scientific infrastructure and trained workmen. We had started our pig farm in 2012 . Presently We are totally satisfied with our business and profitability after 2 year's struggle in pig farming :) If you are planing to start your pig farm then We must say you are on right track for your success but you have to understand no success comes without struggle and hardworking. Most of the people think that pig farming is very easy task and this is part time business but that type of thinking is the main cause for the failure of pig farm. This blog is for 2 unit (20 females + 03 Males) live stock. Few points which are as under are useful in starting of your pig farm. 1. You have your own land. (Farming/Agriculture Land) 2. Shade for the animals. 3. Electricity connection. 4. Availability of fresh water. (Submer Sirbal) 5. Wastage area f...

Selection of Breeding Gilts & Boars (In Pig farming)

Selection of Breeding Gilts (In Pig farming) It is extremely important to select a good gilts since it contributes half the quality of the herd. Areas to be consider while selecting breeding gilts :   Gilts selected to have at least 12 tits so as to accommodate a large litter. Gilts to be elected from sows, which wean 9-10 or more piglets per litter and are known to be good mothers and first farrowing at one year of age and farrowing interval of seven months. Select Breeding gilts at weaning period, further selection should be done 5 - 6 months of age.  Select fast growing weaners. These will likely consume less feed per unit live weight again. Thus less costly to keep. Select gilts which have developed hams and comparatively light heads. The selected gilts should have good body confirmation i.e. strong legs, sound feet etc. Gilts should not select for breeding purpose having supernumerary and inverted tits, and fat deposited at the base of the tits. Gilts...

Pig Feed Breeding Formula

पिग फीड  नमस्कार किसान भाइयो / नव उद्द्यमियों , आज की वर्तमान स्थिति में शूकर पालन , पिग फार्मिंग - हॉग इंडस्ट्री के रूप में परिवर्तित हो चुका है।  यह कहना अतिश्योक्ति न होगी की आजकल पिछले लगभग दो वर्षों से पिग फार्मिंग का स्वरुप बिलकुल बदल  चुका है।  परम्परागत तरीके से खुले में पलने वाले काले सूकरों की जगह अब उन्नत किस्म के सूकरों ने कमर्शियल फार्मों में ले ली है, जिनमे मुख्य रूप से दो नस्लों का इस्तेमाल उत्तर भारत में ज्यादा हो रहा है। १. लार्ज व्हाइट यॉर्कशायर , २. लैंडरेस वर्तमान भारतीय बाज़ार में लगातार पोर्क (सूकर  का मीट) की बढ़ती मांग के कारण इस व्यवसाय में प्रॉफिट का अनुपात अन्य व्यवसायों के अपेक्षा काफी ज्यादा है। पिग फार्मिंग को अपना मुख्य व्यवसाय बनाने में कई तरह की  बातें महत्वपूर्ण होती हैं जैसे कि नस्ल, राशन, टीकाकरण , साफ़ सफाई और स्ट्रक्चर (शेड) की बनावट।  आज का ब्लॉग पिग फीड पर आधारित है । पिग फीड के प्रकार :   पिग फीड मुख्य रूप से तीन भागों में है।  होटल फीड / किचिन फीड और होटल वेस्टेज / किचिन वेस्ट, ...